फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षक की बेटी गरिमा थपलियाल बनीं नायब तहसीलदार

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई के जीव विज्ञान प्रवक्ता दिवाकर थपलियाल की बेटी गरिमा थपलियाल ने पीसीएस लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा में 16वां स्थान प्राप्त किया। उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। गरिमा ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। वह वर्तमान में ठाकुरपुर, स्मिथ नगर, प्रेमनगर में रहती हैं। उन्होंने गुरु नानक पब्लिक स्कूल देहरादून से 12वीं और डीबीएस कॉलेज से बीएससी की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। गरिमा वर्तमान में अल्मोड़ा से राजनीति विज्ञान में पीएचडी कर रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रप्रयाग स्थित उनके गांव में हुई थी। दिवाकर थपलियाल ने बताया कि गरिमा बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि प्राप्त की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें