होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर ननूरखेड़ा तपोवन रोड रायपुर मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम उद्गम-2023 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। विभागीय के अलावा ग्राफिक ऐरा, आईएमएस यूनिसन, नवांकुर नृत्य कला केन्द्र, संभव मंच परिवार के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा आरती, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का जागर, संभव ग्रुप की (महिला सशक्तिकरण) प्रस्तुति, पपेट शो, लाइव म्यूजिकल बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। होमगार्ड्स के कमांडेंट जनरल केवल खुराना की स्वरचित कविता को महिला होमगार्ड तनूजा ने प्रस्तुत किया गया, जिसकी खूब सराहना हुई।
कार्यक्रम में विभागीय प्रस्तुति में रैप, ग्रुप डांस (गढ़वाली, जौनसारी, राजस्थानी, पंजाबी, बॉलीवुड), वंदे मातरम एवं मस्का बाजा आदि की प्रस्तुति दी गई। भरतनाट्यम, विष्णु वंदना, जुगलबंदी, पपेट शो, कत्थक की शानदार प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मोमेंटो स्वरूप मसकबीन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के कमांडेंट जनरल केवल खुराना, अमिताभ श्रीवास्तव, राजीव बलोनी, ललित मोहन जोशी, गौतम कुमार, राहुल सचान, प्रतिमा, श्यामेन्द्र कुमार साहू, नितिन काकेरवाल, नितिन जोशी और अंजना आदि मौजूद रहे।