फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Union Election: गढ़वाल विवि का संबद्ध कॉलेजों में चुनाव कराने से इंकार, शासन को भेजा पत्र

Thu, 08 Dec 2022 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों (श्रीनगर, टिहरी व पौड़ी) में गत 17 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट महाविद्यालयों और राज्य में स्थित अन्य महाविद्यालयों में अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाने से मना कर दिया है। विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड शासन को पत्र भेजकर साफ किया है कि विश्वविद्यालय का संबंध महाविद्यालयों से सिर्फ शैक्षणिक है न कि प्रशासनिक। चुनाव करवाना महाविद्यालय का काम है। आज तक विवि ने कभी भी महाविद्यालयों में चुनाव नहीं करवाए हैं। 

विज्ञापन


एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों (श्रीनगर, टिहरी व पौड़ी) में गत 17 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट महाविद्यालयों और राज्य में स्थित अन्य महाविद्यालयों में अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं। छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न स्थानों में छात्र आंदोलनरत हैं। 

Uttarakhand: 24 दिसंबर को विवि और कॉलेजों में एक साथ होंगे छात्रसंघ चुनाव, कुलपतियों की बैठक में हुआ निर्णय
विज्ञापन


इसी बीच उत्तराखंड शासन के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गत दिवस गढ़वाल विश्वविद्यालय को संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ तिथि की घोषणा करने संबंधी पत्र भेजा गया है। जवाब में विश्वविद्यालय ने चुनाव संबंधी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है।

प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट ने बताया कि पत्र का जवाब भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की महाविद्यालयों से संबद्धता शैक्षणिक कार्यों के लिए है। अन्य कार्यों में विश्वविद्यालय कोई हस्तक्षेप नहीं करता है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय महाविद्यालयों में परीक्षा करवाता है। डिग्री देता है और शैक्षणिक कैलेंडर तय करता है। राज्य विश्वविद्यालय का दौर हो या 2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद का दौर हो। कभी भी विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव में कोई भूमिका नहीं रही। विश्वविद्यालय सिर्फ अपने तीनों परिसरों में ही चुनाव करवाता आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें