सभी कॉलेजों के प्रशासक परेशान
यहां पंजीकरण खुला है लेकिन दाखिले के लिए छात्र नहीं आ रहे हैं। सभी कॉलेजों के प्रशासक परेशान हैं कि दाखिले कैसे होंगे। आलम यह है कि खुद गढ़वाल विवि में भी शुरुआती रुझान काफी निराशाजनक हैं। विवि ने एसआरटी कैंपस टिहरी में बीएससी मैथ्स ग्रुप की पहली मेरिट जारी की है। यहां 225 सीटों के सापेक्ष 175 छात्र मेरिट में हैं। बीए में भी अमूमन यही हाल है। बाकी परिसरों के रिजल्ट आने बाकी हैं।
ये भी पढ़ें...Gaurikund Highway: मलबे में दबा वाहन मिला, पांच शव बरामद, गुजरात के यात्री के रूप में हुई एक की पहचान
राज्य विवि में पीजी दाखिले भी समर्थ पोर्टल से होंगे
प्रदेश के तीनों राज्य विवि व उनके संबद्ध कॉलेजों में पीजी के दाखिले भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होंगे। सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक, ग्रेजुएशन की भांति अब पोस्ट ग्रेजुएशन के दाखिले भी श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि व सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा में समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।