II- दून में सफाई व्यवस्था देखने सुबह छह बजे निकले डीएम, कंपनियों के दावों की खुली पोल
I
I I
I- तीनों कंपनियों पर लगाया कुल 1.80 लाख रुपये का जुर्माना
I
Iडीएम सविन बंसल ने कूड़ा उठान की व्यवस्था जांचने के लिए शुक्रवार सुबह राजधानी में औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान कूड़े की गाड़ियां पार्किंग में खड़ी मिलीं, जबकि इस समय इन्हें शहर में कूड़ा उठान के लिए निकल जाना चाहिए था। वहीं, सड़कों पर गंदगी ढेर मिले। इस पर नाराज डीएम ने मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को बुला लिया और तीनों कंपनियों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए।
I
Iडीएम सुबह छह बजे ईकान वाटर ग्रेस कंपनी के पार्किंग स्थल आईटी पार्क पहुंचे। यहां 18 गाड़ियां खड़ी थीं। पता चला कि पार्किंग एवं वर्कशॉप में आठ वाहन ब्रेकडाउन हैं। जबकि, 24 ठीक थे, जिन्हें सात बजे तक रवाना नहीं किया गया था। इसके अलावा इकोन एवं वाटरग्रेस के वर्कशॉप में भी 14 गाड़ियां खड़ी पाई गईं। नाराज डीएम ने इकान एवं वाटर ग्रेस कंपनी पर 60,000 का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कूड़ा प्वाइंटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
I
I
I
Iभगत सिंह कॉलोनी में गंदगी मिलने पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सरस्वती विहार बाईपास रोड के निरीक्षण में पता चला कि सनलाइट कंपनी की छोटी गाड़ी से यहां कूड़ा उठाया जा रहा था, जिस पर कंपनी के विरुद्ध 25,000 का जुर्माना लगाया गया। डीएम ने कंपनियों को चेतावनी दी कि उनको दिया गया समय धीरे-धीरे निकल रहा है, लेकिन अभी भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिख रहा है। इस मौके पर उपनगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
I
I I
I I
Iट्रांसफर स्टेशन का भी मिला बुरा हाल
I
Iडीएम ने कारगी ट्रांसफर सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां तीनों कंपनियों का अत्यधिक कूड़ा एकत्रित होने, सफाई ठीक न रखने और कूड़े की गाड़ियां निर्धारित मानकों के विपरीत कूड़ा ट्रांसफर करने और मुख्य मार्ग की तरफ व्यू कटर न लगाने पर तीनों कंपनियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।I