- तीमारदारों ने सफाईकर्मियों पर अभद्रता का भी लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। दून अस्पताल के सफाईकर्मियों पर भर्ती कैंसर मरीज पर कूड़ा फेंकने का आरोप लगा है। इससे तीमारदारों में नाराजगी है। तीमारदार शराफत ने बताया कि उनके भाई सुल्तान को लंबे समय से कैंसर की बीमारी है। मंगलवार को कीमोथेरेपी के लिए वे उन्हें दून अस्पताल लेकर आए थे। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें भर्ती किया था। वे बेड पर लेटे थे, इसी बीच कुछ सफाईकर्मी आए और ऊपर लगे पंखे पर जमी धूल साफ करने लगे। उन्होंने वहां से हटने तक का समय नहीं दिया। मरीज के ऊपर कूड़ा आने पर विरोध किया तो वे झगड़ा करने लगे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी मांगी गई है। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।