फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चमनपुरी कॉलोनी में नहीं पहुंच रही कूड़ा गाड़ी, पानी के लिए भी तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- पटेलनगर के चमनपुरी इलाके के लोग मूलभूत सुविधाओं से दूर
I
I

I
I

I
I- पानी एक घंटे के लिए आता और कूड़ा गाड़ी आती नहीं
I
पटेलनगर के चमनपुरी कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं से दूर हैं। यहां बामुश्किल दिन में एक घंटे ही पानी आता है। गलियों में कूड़ा उठान के लिए नगर निगम की गाड़ी नहीं पहुंच रही है। लोग घरों का कूड़ा बिंदाल नदी और आसपास के नालों में फेंक देते हैं। कूड़े की बदबू घरों तक आती है और नदी नाले भी कूड़े से पटे रहते हैं।
I
Iस्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पानी पूरे दिन में सिर्फ एक घंटे आता है। ऐसे में लोगों को पानी दूसरे क्षेत्र में लगे हैंडपंप से लाना पड़ता है। पानी के लिए दिन में दो बार चक्कर लगाना पड़ता है। इसके चलते घर के दूसरे काम छूट जाते हैं। इसके अलावा पानी का टैंकर भी मंगाना पड़ता है। वहीं, अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों तक मोहल्ले में कूड़ा उठान की गाड़ी नहीं आती है। जिसके चलते लोग घरों का कूड़ा नदियों के किनारे और सड़कों पर फेंक रहे हैं।I
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
Iजिन रूट पर कूड़ा गाड़ियां नहीं चल रही हैं। वहां कंसल्ट एजेंसी की ओर से गाड़ियां चलाना सुनिश्चित किया जाएगा। रोजाना गाड़ियों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। -डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
I
I

I
Iट्यूबवेल खराब होने के चलते टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। चमनपुरी कॉलोनी से हमारे पास पेयजल किल्लत की कोई शिकायत नहीं आई है। - सतीश चंद्र नौटियाल, ईई, जल संस्थान
विज्ञापन

I
I

I
I- मोहल्लेवासियों से बातचीत
I
Iयहां पानी दिन में एक घंटे आता है। जल संस्थान की ओर से मोटर ठीक कराने के बाद भी पानी की समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ। दूर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। - सुनील वर्मा
I
I

I
Iनालियों की समय पर सफाई नहीं की जा रही है। जिस कारण लोगों को दिक्कतें हो रही है। शिकायत करने के बाद भी उन पर कोई अमल नहीं किया जाता है। - आदिल
I
Iकूड़ा उठान के लिए नगर निगम की ओर से कोई गाड़ी नहीं आती है। इसके चलते लोग कूड़े को बिंदाल नदी में फेंक रहे हैं। - मीर जहांI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें