भाजपा महानगर की ओर से गांव चलो अभियान जिला कार्यशाला गुनियाल गांव भगवंतपुर में आयोजित की गई।
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि गांव चलो अभियान मील का पत्थर बनने वाला है। इस अभियान के तहत हमें विपक्ष के बड़े नेताओं के बूथ पर भी जाकर भाजपा की नीति को बढ़ाने का काम करना है।
कहा कि प्रत्येक बूथ के आम जनमानस को यह बताने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद सनातन का रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है, जो कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, सबका प्रयास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर विश्वास डावर, डॉ. देवेंद्र भसीन, विनय रोहिल्ला, पुनीत मित्तल, सुनील उनियाल गामा, जोगेंद्र पुंडीर, नेहा जोशी, बिजेंदर थपलियाल आदि उपस्थित रहे।