फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन माह से फरार चल रहा गैंगस्टर असलम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साथियों के साथ करता था मवेशियों की चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से मवेशियों की चोरी करने वाले हरियाणा के यमुनानगर के खिरजाबाद थाना क्षेत्र निवासी असलम को शुक्रवार रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद करीब तीन माह से फरार चल रहा था। आरोपी पर सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, रानीपोखरी थाना में चोरी और अन्य धाराओं में पांच प्राथमिकी दर्ज है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि यूपी के सहारनपुर के थाना फतेहपुर निवासी जीशान, हरिद्वार के भगवानपुर के सिकरोड़ा निवासी आरिफ और असलम गैंग बनाकर लंबे समय से देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम रहे थे। 15 सितंबर को तीनों ने मिलकर सहसपुर क्षेत्र में पशुओं की चोरी की थी। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में असलम फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें