उत्तराखंड में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवकों ने युवती को जंगल लेजाकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली।
मामला दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक कहा है। शुक्रवार दोपहर को युवती जंगल जानवरों को चराने के लिए गई थी। तभी वहां दो युवकों ने आकर उसके साथ जबरदस्ती की।
इसके बाद युवती को डराया, धमकाया और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद वे युवती को वहीं बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पहले उसे अस्पताल लेकर गए और बाद में पुलिस स्टेशन पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक जब वे वहां पहुंचे तो वहां राजस्व पुलिस का पटवारी मौजूद नही था। इसके बाद उन्होंने नैनीताल पहुंचकर मामला दर्ज कराया।