फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को जंगल लेजाकर किया गैंगरेप, घर पहुंची तो दरिंदों ने किया फोन और फिर...

Wed, 21 Feb 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gangrape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र की नाबालिग को अगवा कर आईएसबीटी क्षेत्र में सामूहिक दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को पकड़ लिया है। पटेलनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर विवेचना कैंट कोतवाली को स्थानांतरित की है।

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र की किशोरी को निर्माण कार्य करने वाले दो युवक मंगलवार को बहला-फुसलाकर आईएसबीटी ले आए। आरोप है कि युवकों ने रात में नाबालिग को मेंहूवाला के जंगल में ले जाकर दुराचार किया।

पीड़िता ने बुधवार सुबह युवकों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचे। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

arresting
इसी बीच आरोपी युवकों ने पीड़िता को फोन कर आईएसबीटी आने के लिए कहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शहाबुद्दीन निवासी झलरा बिजनौर, इंतजार निवासी टांडा भनेड़ा हरिद्वार के अलावा उसके साथ आए मुस्तीजा निवासी खेड़ी सराय मुजफ्फरनगर को पकड़ लिया।

पटेलनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर विवेचना कैंट कोतवाली को भेज दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। पुलिस बृहस्पतिवार को पीड़िता के 164 के बयान कलमबंद कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें