फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri Highway: सिंगोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, देहरादून के युवक की दर्दनाक माैत

Mon, 15 Jul 2024 03:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Gangotri Highway Accident: कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। पुलिस ने खाई में जाकर देखा तो युवक की माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सिंगोटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में देहरादून निवासी एक युवक की माैत हो गई। 

विज्ञापन


डुंडा चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि करीब तीन बजे कार हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंची। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। खड़ी चट्टान होने के कारण रेसक्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आई। 

Roorkee:  मंगलौर में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की रैली के दौरान पथराव, कई लोग घायल
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिले आधारकार्ड से शव की पहचान ममलेश(42) पुत्र रामलाल नई बस्ती, पार्क रोड देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंच दिया है। परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें