फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चों को पहाड़ी खाना खिलाकर मनाया गढ़भोज दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की परंपरागत फसलों एवं भोजन के उत्सव गढ़भोज दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को पहाड़ी व्यंजन खिलाए गए। अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से जिले के 239 विद्यालयों में 25670 छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन के साथ झंगोरे की खीर और चौलाई के लड्डू परोसे गए।
विज्ञापन




फाउंडेशन की स्कूल रिलेशनशिप मैनेजर प्रीति राणा ने बताया, गढ़भोज दिवस पर बच्चों को मध्याह्न भोजन में उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन परोसा गया। प्राथमिक विद्यालय बैरागीवाला में कार्यरत सहायक अध्यापिका मधु पटवाल और रायपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने बताया, पहाड़ी भोजन परोसने से पहले छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों एवं उनसे बनने वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा, पहाड़ों में पैदा होने वाले अनाज जैसे झंगोरा, मंडुवा, कोदो, लाल चावल, भट्ट, गहत, सोयाबीन, राजमा, उड़द इत्यादि में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें