फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: ऋषिकेश में गंगा आरती और नौका विहार करेंगे विदेशी मेहमान, दूसरी बैठक के लिए हो सकता है ये खास

Thu, 09 Feb 2023 01:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/ऋषिकेश।

सार

जी-20 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में 20 देशों के 200 प्रतिनिधि ऋषिकेश पहुंचेंगे। विदेशी मेहमान परमार्थ निकेतन में गंगा आरती, नौका विहार, भ्रमण आदि भी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 समूह के सदस्य देशों के 200 प्रतिनिधि ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे और नौका विहार का भी आनंद लेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, दूसरी बैठक के लिए रामनगर का चयन होता है तो वहां जिम कार्बेट में जंगल सफारी का कार्यक्रम भी हो सकता है।

जी-20 सम्मेलन के दोनों अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 25 से 27 मई को ऋषिकेश में बैठक व भ्रमण कार्यक्रम होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की कार्यक्रम प्रबंधन टीम मार्च में ऋषिकेश का दौरा कर कार्यक्रमों की मिनट टू मिनट रूपरेखा तय करेगी।

विज्ञापन


देहरादून में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने तैयारियों को लेकर देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में 20 देशों के 200 प्रतिनिधि ऋषिकेश पहुंचेंगे। विदेशी मेहमान परमार्थ निकेतन में गंगा आरती, नौका विहार, भ्रमण आदि भी करेंगे। वहीं मुनि की रेती स्थित आस्था पथ और योगा पार्क में विदेशी मेहमान भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन

यह होगा रूट मैप

जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर स्वागत कार्यक्रम के बाद विदेशी मेहमान विशेष वाहनों से देहरादून ऋषिकेश राजमार्ग से भद्रकाली होते हुए नरेंद्रनगर पहुंचेंगे। यहां मेहमान वेस्टिन होटल में बैठक और प्रवास करेंगे। इसके बाद वे भद्रकाली से पीडब्लूडी तिराहे होते हुए जानकरी सेतु तक आएंगे। यहां पूर्णानंद पार्किंग में वाहनों की पार्किंग होगी। इसके बाद मुनि की रेती में विदेशी मेहमान पैदल भ्रमण करेंगे।

ये भी पढ़ें...Haridwar Lok Sabha Seat: कांग्रेस में अभी से छिड़ गई रार, हरक सिंह की दावेदारी से हरीश रावत ने दिखाए तेवर

एक दो दिन में जारी करें टेंडर

विदेशी मेहमानों के आने से पहले ऋषिकेश, मुनि की रेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र का कायाकल्प होना है। इसके लिए नगर निकायों और विभागों ने सड़क, पेयजल, बिजली, सफाई, सौंदर्यीकरण, मरम्मत, स्वास्थ्य आदि व्यवस्था के लिए करोड़ों के कार्यों की डीपीआर तैयार की है। मुख्य सचिव ने निकायों और विभागों को एक दो दिन में सभी कार्यों के टेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर कार्यों को शुरू करने के लिए कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें