फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2023: डिप्टी कमांडेंट परेड में भावी सैन्य अफसरों ने दिखाया दम, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Wed, 07 Jun 2023 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 10 जून को होने वाली पासिंग आउट परेड से 374 कैडेट्स पासआउट होंगे। इनमें से 332 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे जबकि 42 विदेशी कैडेट्स हैं।
विज्ञापन
डिप्टी कमांडेंट परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी कमांडेंट परेड में कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा... गीत पर जब जेंटलमैन कैडेट्स ने कदम से कदम मिलाकर ड्रिल स्क्वॉयर पर परेड की तो उनका जोश और जज्बा देखते की बन रहा था। अंतिम पग भरा तो हेलिकॉप्टर से उन पर पुष्प वर्षा की गई। आईएमए के डिप्टी कमांडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल आलोक जोशी ने परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 10 जून को होने वाली पासिंग आउट परेड से 374 कैडेट्स पासआउट होंगे। इनमें से 332 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे जबकि 42 विदेशी कैडेट्स हैं। पासिंग आउट परेड से पहले इन्होंने मंगलवार को डिप्टी कमांडेंट परेड में कदमताल की। डिप्टी कमांडेंट ने कैडेट्स की सराहना की और उन्हें भारतीय सेना का बेहतरीन अधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, प्रशिक्षकों के प्रयास और जेंटलमैन कैडेट्स की कड़ी मेहनत ड्रिल स्क्वॉयर पर नजर आ रही है।

डिप्टी कमांडेंट ने कैडेट्स में जोश भरते हुए कहा, अच्छे आचरण और पराक्रम के साथ एक योद्धा की जिम्मेदारियां निभाएं। एक सैन्य अफसर की अपने हरेक जवान के प्रति जिम्मेदारी बनती है। उसके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करें। ऐसे उदाहरण स्थापित करें कि वे गर्व से आपकी ओर देखें। यही अकादमी में सिखाया भी गया है। डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि भारतीय सैन्य दस्ता दुनिया में सबसे अच्छा, दिल से सरल, वफादार और देशभक्ति से भरा है। लेकिन, एक अधिकारी के रूप में आपको अपने इरादे और कार्यों की सत्यता व पवित्रता के आधार पर सैनिकों का सम्मान और विश्वास अर्जित करना होगा।
विज्ञापन


कहा, आपके सामने जो रास्ता है वह आसान नहीं है लेकिन निश्चिंत रहें। जिस कठोर प्रशिक्षण से आपने न केवल अपने मन और शरीर को बल्कि अपनी आत्मा को निखारा है, उससे आने वाली कठिनाइयों को आसानी से पार कर जाऐंगे। उन्होंने विदेशी कैडेट्स को भी सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें