फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लखवाड़ कॉलोनी-डाक्टरगंज मोटरमार्ग पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। लखवाड़ कॉलोनी-डाक्टरगंज मोटरमार्ग की स्थिति बेहद खराब है। करीब एक किलोमीटर में लंबी सड़क पर करीब 100 छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। राहगीरों को हिचकोले खाकर सफर करना पड़ता है। दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


लखवाड़ कॉलोनी-डाक्टरगंज मोटरमार्ग से लखवाड़ कॉलोनी और नवाबगढ़ ग्राम पंचायत के लोग आवागमन करते हैं। वीर शहीद केसरीचंद महाविद्यालय के छात्र भी इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। सड़क लंबे समय से बदहाल है। बारिश में तालाब बन जाती है।

डाकपत्थर निवासी विजय मेहर ने और छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने बताया कि सड़क मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम यूजेवीएनएल संजीव लोहानी ने कहा कि सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें