देहरादून। देहरादून में घोषित किए गए बफर जोन में आज से आठ बड़ी गाड़ियों के जरिए फल सब्जियों की सप्लाई होगी। इसके लिए मंडी समिति ने शुक्रवार शाम तैयारियां पूरी कर ली। शुक्रवार को भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र में छह छोटी गाड़ियों की माध्यम से फल सब्जियों की बिक्री की गई। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि लॉक किए गए अन्य इलाकों से भी फल सब्जियों की डिमांड आ रही है।क्षेत्र की बड़ी आबादी को कवर करने के लिए काफी संख्या में छोटी गाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए वहां बड़ी गाड़ियों पर सब्जी बेची जाएगी।