फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक सड़कें जर्जर, मुसीबत

Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक खोदाई के बाद सड़कों को ठीक न किए जाने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। बरसात के कारण इन गड्ढों में जलभराव हो गया है, जिसका अंदाजा न लगने से विशेषकर दोपहिया वाहन सवार रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं। योजना के तहत दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के आंतरिक हिस्सों में लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कई जगह पाइप लाइन तो डाल दी गई है, लेकिन सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। हालात इतने विकट हैं कि पैदल राहगीरों के साथ-साथ दुपहिया वाहनों से दैनिक कामकाज निपटाने वालों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। नगर के मेन बाजार हाईवे, गैस एजेंसी वाली गली, सेंट पॉल स्कूल मार्ग, बाबूगढ़ चुंगी से भीमावाला रोड, कैनाल रोड, बस अड्डा मार्ग, पंजाबी कॉलोनी, 28 फीटा रोड, कॉलेज रोड सहित 20 से अधिक प्रमुख सड़कें खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें