गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के पुत्रों सेना एवं अन्य भर्तियों में भर्ती कराने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर आठ अप्रैल से शुरू होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विरेन्द्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊं मंडल के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए सेना, अर्द्धसैनिक बल एवं पुलिस में भर्ती कराने के लिए प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्रामगृह में आठ अप्रैल 2024 से 56 दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। अन्य जिलों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन एक से छह अप्रैल 2024 तक संंबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। चुने गए प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर में सात अप्रैल तक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए साढ़े सत्रह वर्ष से 21 वर्ष, 45 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास होना जरूरी है।
I93वें प्रशिक्षण शिविर का समापनI
गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को के लिए आठ सप्ताह का निशुल्क 93वें भर्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन शुरू हो गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शारीरिक एवं लिखित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिणार्थियों को निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखंड की ओर से पुरस्कृत किया गया।