फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईएसबीटी पर शुरू हुई निशुल्क आरओ जल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आईएसबीटी पर यात्रियों को अब निशुल्क शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से ओम प्रकाश और शोभा रानी की स्मृति में वाटर कूलर और आरओ जल सेवा शुरू की गई। इसका उद्घाटन एमडीडीए आईएसबीटी की परियोजना प्रभारी अनुजा और महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने किया। सीमा जौहर ने कहा कि जल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और जलदान महादान है। शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने से बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों, चालकों और राहगीरों को राहत मिलेगी। इस दौरान प्रमोद रावत, वैष्णव, हरीश जौहर, भगवान सिंह नेगी, सुनील जुयाल, जिला प्रभारी सरोज जुयाल, कुसुम रॉय, संगीता सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें