फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 1.1 करोड़ के लोन फर्जीवाड़े का इनामी जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड राजपुर रोड के ब्रांच मैनेजर ने पिछले साल मई में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि तरनजीत सिंह निवासी हरिद्वार ने भारूवाला स्थित अपनी जमीन पर फर्जी तरीके से एक करोड़ एक लाख 82 हजार रुपये का लोन लिया था। तरनजीत सिंह तब से फरार चल रहा था। राणा ने बताया कि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। मंगलवार को उसे रायबरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें