फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी का भुगतान कराने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बुजुर्ग से उनकी बीमा पॉलिसी का पैसा वापस कराने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए गए हैं। बुजुर्ग की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर अमरजीत तलवार निवासी गोविंदगढ़ ने तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बीमा पालिसी को लेकर आईआरडीए में वाद पेंडिंग है। इस बीच उनको भुगतान दिलाने के लिए कई कॉल आईं। हाल में एक व्यक्ति ने अपना नाम भीम सिंह बताते हुए उन्हें कॉल किया। कहा कि वह नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से है। वह उनका भुगतान दिला देगा। उसने पीड़ित को झांसे में लिया और बताया कि उनकी बीमा पालिसी का कुल 68 लाख रुपये भुगतान होना है। इसके बाद उन्होंने झांसे में आकर आईसीआईसीआई बैंक में गोल्ड एसबी खाता खुलवाया। उसमें ढाई लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को कॉल की। भुगतान के लिए वह उनका नंबर सीए के साथ जोड़ रहा है। इस तरह झांसे में लेकर पीड़ित से उनके बैंक खाते की जानकारी ली गई। इसके बाद उनके बैंक खाते से ढाई लाख रुपये कट गए। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें