फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती का ऑफर ठुकराया तो तीन दोस्तों संग मिलकर नाबालिग से किया दुराचार, एक नहीं कई बार की दरिंदगी

Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन

दोस्ती का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो युवक ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का अपहरण कर लिया। इसके बाद एक खंडहर में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए और बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करते रहे।

विज्ञापन


यह बात जब पीड़िता ने अपने एक परिचित युवक को बताई तो उसने भी भरोसा तोड़कर उसके साथ दुुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।   

घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी बीते सोमवार सुबह गायब हो गई थी। परिजनों ने 13 नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो रविवार देर रात पता चला कि किशोरी आईएसबीटी के पास खड़ी है।

विज्ञापन

इस पर किशोरी को उसके परिचित रविंद्र उफ्र लक्की के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि रविंद्र उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसने भी किशोरी से दुष्कर्म किया है। 

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। एसओ नरेश सिंह राठौर ने बताया कि आदित्य सकलानी निवासी सहसपुर क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करता है। उसने डेढ़ माह पहले किशोरी के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया।

इसके बाद वह अपने तीन दोस्तों अभिनव, जोगिंदर और राहुल को लेकर आया और किशोरी का अपहरण कर एक पुरानी बंद पड़ी फैक्ट्री के खंडहर में ले गया। यहां सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली।
विज्ञापन

युवकों ने किशोरी को धमकी दी कि यदि वह किसी को यह बात बताएगी तो वे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। उनकी धमकी के बाद किशोरी चुप हो गई। बीती 12 नवंबर को उसने अपने परिचित रविंद्र उर्फ लक्की निवासी सहसपुर को यह बात बताई।

उसने किशोरी को भरोसा दिलाया कि वह उसकी मदद करेगा। इसके बाद रविंद्र उसे अपने साथ ले गया और उसने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। एसओ सहसपुर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने आदित्य, जोगिंदर, अभिनव और राहुल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि, रविंद्र के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें