फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड की चार खिलाड़ियों ने बनाई इंडियन टीम में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-अगले साल फरवरी माह में जापान में होगी ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता
I
Iनए साल में जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली वाली महिला ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। टीम में सबसे ज्यादा उत्तराखंड की चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इनमें अक्षरा राना, शेफाली रावत, शीतल और श्रद्धा यादव शामिल हैं।
I
I
I
Iटीम में कुल आठ खिलाड़ी हैं, जिसमें से छह खिलाड़ी दृष्टि दिव्यांग और दो गोलकीपर दृष्टिवान हैं। टीम में चयनित चारों खिलाड़ी राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की छात्राएं हैं। इन खिलाड़ियों के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबॉल टीम अगले साल 15 से 18 फरवरी तक जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइससे पहले शेफाली रावत व अक्षरा राना बीते अक्तूबर में इंग्लैंड में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बताया इन चारों खिलाड़ियों के अलावा तमिलनाडु की आरसी विजया, एन किरण, पश्चिम बंगाल की संगीता, महाराष्ट्र की कोमल गायकवाड और केरल की अपर्णा शामिल हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें