फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्टोन क्रशर लगाने का झांसा देकर दून के व्यवसायी से ठगे दो करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडालनवाला में असम और बंगाल के तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमाI
विज्ञापन




चार लोगों ने दून के व्यवसायी को नागालैंड में स्टोन क्रशर लगाने का झांसा देकर दो करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर असम और बंगाल के रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।



एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि ठगी के शिकार रेसकोर्स निवासी हिम्मत सिंह बिष्ट की रुद्रा एसोसिएट के नाम से फर्म है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्टोन क्रशर हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी उनके क्रशर चलते हैं। इस फर्म में बंगाल का रहने वाला हजरत बिलाल भी साझेदार है। बिलाल का उत्तरकाशी के स्टोन क्रशर में 10 प्रतिशत का हिस्सा है। बिलाल ने हिम्मत सिंह बिष्ट से कहा था कि वह टेक्निकल फील्ड से है और मशीनों के बारे में अच्छी खासी समझ रखता है। ऐसे में वह और भी स्टोन क्रशर लगा सकते हैं। बिष्ट ने पुलिस को बताया कि बिलाल ने 23 लाख रुपये में एक मशीन दिलाई। इसमें बिचौलिया बिलाल का साला था। बिलाल ने 15 लाख रुपये अन्य खर्चे के लिए भी प्राप्त किए। मगर, एक साल का समय बीतने पर भी स्टोन क्रशर नहीं लगा। इससे उन्हें करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2021 में बिलाल का फोन आया। उसने बताया कि उसके कुछ दोस्त नागालैंड में स्टोन क्रशर लगाना चाहते हैं। इसमें वह उन्हें साझेदार बना सकता है। मगर, बिष्ट ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद बिलाल ने एक चाल चली। उसने असम के रहने वाले मिंटू ककोती, पंकज अग्रवाल और अभिषेक को बिष्ट को मनाने के लिए कहा। बिष्ट उन्हें पहले से जानते थे। मार्च 2022 में बिष्ट को नागालैंड ले गए। यहां स्टोन क्रशर का स्थान दिखाया तो बिष्ट तैयार हो गए। यहां पर स्टोन क्रशर लगाने के नाम पर उनसे 1.50 करोड़ रुपये ले लिए गए। मगर कोई स्टोन क्रशर नहीं लगाया गया। पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें