फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, 32 हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बीच डेंगू मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले। सभी का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 170 जांचें हुई थीं।
विज्ञापन


बता दें कि दून में डेंगू के मरीज पिछले सोमवार से मिलने शुरू हुए थे। एक सप्ताह में मरीजों की संख्या 32 हो गई है। वहीं, 2212 की जांच की गई चुकी है। फिलहाल जिले में डेंगू के 14 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 11 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन का इलाज घर पर चल रहा है। 18 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार को सिंघल मंडी, त्यागी रोड, निरंजनपुर, गुजरादा मान सिंह एरिया में डेंगू के मरीज मिले।
इन इलाकों को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। इसके अलावा डेंगू मरीज मिलने से जीएमएस रोड, अजबपुर कला, भोगपुर, धर्मपुर, कार्गी, सिंघल मंडी, त्यागी रोड में हाई अलर्ट है। यहां फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें