फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चार दोपहिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार दोपहिया वाहन और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। चारों को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




शहर कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि गत 14 जुलाई को सीजेएम कोर्ट के बाहर से अब्दुल हमीन निवासी शंकरपुर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। उन्होंने इसकी ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन दून अस्पताल के बाहर से शिवांक कुमार निवासी सहस्रधारा रोड का स्कूटर चोरी हो गया था। रविवार को राजेश चौहान निवासी कालसी ने चुक्खुवाला से मोटरसाइकिल चोरी होने और लक्ष्मीदत्त निवासी चुक्खु मोहल्ला ने घर ने घर से सामान चोरी होने की शिकायत की।



पुलिस ने जांच करते हुए मंगलवार को क्षेत्र से अरबाज निवसी लक्खीबाग, आकाश उर्फ मुन्ना, विक्रम सिंह और अभिषेक निवासी इंदिरा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चार अलग-अलग स्थानों पर छुपाई तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद हुए हैं। आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें