फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करगिल में शहीद हुए 527 वीर सपूतों की याद में एक-एक पौधा रोपेगा वीरभूमि फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीरभूमि फाउंडेशन करगिल में शहीद हुए 527 वीर सपूतों की याद में पौधा रोपेगा। इसकी शुरुआत फाउंडेशन की ओर से प्रेमनगर के मोहनपुर पावर हाउस के समीप पौधरोपण कर किया गया। फाउंडेशन ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

पौधरोपण की शुरुआत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने की। पूर्व सीएम ने कहा कि सभी को फलदार, औषधीय और छाया देने वाले प्रजाति के पौधे अवश्य रोपने चाहिए। पर्यावरण को बचाने के लिए यह बहुत जरूरी है। बताया कि टिहरी के सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर परिसर और आसपास अन्य सहयोगियों के साथ में वह 700 पौधे रोपने जा रहे हैं। मेयर ने कहा कि पूरा प्रदेश महीने भर हरेला पर्व मना रहा है। इसके साथ ही पौधे रोप कर शहीदों को याद करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इन पौधों की रक्षा करना भी हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी भारत माता के 527 वीर सपूतों की याद में कम से कम एक-एक पौधा लगाया जाएगा।
कहा कि इसकी शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही 527 पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर कारगिल शहीद विजय भंडारी की मां राज चांदनी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद पंवार, आशीष गुंसाई, कैप्टन हरि प्रसाद पुरोहित, सचिन कुमार, अनिल नौटियाल, सौरभ शर्मा, वरुण वालिया, सूबेदार तीरथ सिंह रावत, पूजा टुटेजा, कविता ध्यानी, नंदनी जोशी, रेखा रावत, अनीता रावत, सुषमा पंवार, सपना रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें