फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे हरिद्वार, ऑपरेशन सिंदूर और एक देश एक चुनाव को लेकर कही ये बात

Mon, 26 May 2025 12:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेगी। यह ऑपरेशन हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेगी। यह ऑपरेशन हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। वहीं एक देश एक चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत आवश्यक है।

Kotdwar: इंतजार खत्म...विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया मालन पुल का लोकार्पण, वाहनों का संचालन शुरू
विज्ञापन


उन्होंने कहा इसके आने से देश के विकास की गति तेज होगी, अगर हम आर्थिक विशेषज्ञों की माने तो जो भारत आज विश्व मे चौथे नंबर की आर्थिक शक्ति हैं। वह एक देश एक चुनाव होने के बाद विश्व स्तर पर तीसरे नंबर की शक्ति बन जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें