फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज: पूर्व आईएएस रामविलास यादव ने तीन साल में खड़ी कर दी आय से 2600 फीसदी अधिक संपत्ति

Fri, 19 Aug 2022 01:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व आईएएस रामविलास यादव का ज्यादातर कार्यकाल उत्तर प्रदेश में रहा है। वह 2017 में देहरादून आए और समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस रामविलास यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईएएस रामविलास यादव ने तीन साल में अपनी आय से 2600 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित कर ली थी। संपत्तियों के इस ब्योरे को विजिलेंस ने 2500 पन्नों में लिखकर कोर्ट में प्रस्तुत किया है। अब कोर्ट इस पर संज्ञान लेकर आरोप तय कर ट्रायल शुरू करेगा।

विज्ञापन


पूर्व आईएएस रामविलास यादव का ज्यादातर कार्यकाल उत्तर प्रदेश में रहा है। वह 2017 में देहरादून आए और समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की सिफारिश की थी। जांच के बाद 2022 में उनके खिलाफ विजिलेंस देहरादून सेक्टर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद रामविलास यादव बुलाने पर भी विजिलेंस के पास नहीं आए तो 23 जून को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तब से वह जेल में ही बंद हैं।

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक इन तीन वर्षों में रामविलास यादव की संपत्ति गुणात्मक ढंग से बढ़ी है। उनकी आय से जब संपत्तियों की तुलना की गई तो यह करीब 2600 फीसदी यानी तकरीबन 27 गुना अधिक निकली। उनकी पत्नी के नाम पर स्कूल, पैतृक गांव में मकान, जमीन, देहरादून में संपत्तियां, लखनऊ में कई संपत्तियां शामिल हैं।

आठ संपत्तियां बना ली थी देहरादून में 

संयुक्त राज्य में रामविलास यादव देहरादून में तैनात नहीं रहे हैं। वह केवल यहां पांच साल रहे और गत जून में सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान उन्होंने यहां भी संपत्तियां अर्जित कर लीं। ये सारी संपत्तियां उनके रिश्तेदारों के नाम पर हैं। इनका विवरण भी उनसे मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी थी। 

पत्नी की गिरफ्तारी भी संभव 

इस मामले में उनकी पत्नी के नाम पर बहुत सी संपत्तियां होने का पता चला था। विजिलेंस ने उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाना चाहा तो वह पेश नहीं हुईं। इस पर पिछले दिनों उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस जल्द ही यादव की पत्नी को भी गिरफ्तार कर सकती है। एक माह के भीतर उनके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है। विजिलेंस ने उनकी संपत्तियों और आय से संबंधित सारा ब्योरा खंगाल लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें