फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशनचंद की आय से तीन गुना से अधिक संपत्ति मिली थी ईडी को

विज्ञापन
विज्ञापन
I ईडी ने दिसंबर 2023 में की थी 32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तI
विज्ञापन

पाखरो रेंज घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व डीएफओ किशनचंद ने नौकरी में रहते खूब माल कमाया था। जब ईडी ने जांच की तो इस बात का खुलासा हुआ। ईडी ने किशनचंद की आय से करीब तीन गुना से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली थी। अब फिर से इस मामले में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि किशनचंद के पास कुछ और भी संपत्तियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

किशनचंद का एक स्कूल भवन हरिद्वार में और रुड़की में स्थित एक स्टोन क्रशर प्लांट को अटैच किया गया था। इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 31 करोड़ रुपये बताई गई थी। बता दें कि किशनचंद घोटाले के वक्त डीएफओ थे। ईडी ने जांच में पाया था कि किशनचंद ने 2010 से 31 दिसंबर 2017 तक कुल 9.8 करोड़ रुपये की आय की थी। यह आय उनकी ज्ञात स्रोत से हुई थी। जबकि, इस दरम्यान उन्होंने 41.9 करोड़ रुपये संपत्तियों को खरीदने में खर्च किया। इस हिसाब से उन्होंने अपनी ज्ञात स्रोत से कमाए हुए धन से तीन गुना से भी ज्यादा की संपत्ति जोड़ी। इन सभी को ईडी ने अटैच कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें