कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी दीन मोहम्मद (83) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे ग्राम पंचायत सहसपुर के करीब 18 वर्ष तक प्रधान और सरपंच रहे। उनके निधन से पछवादून में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रधान सहसपुर अनीस अहमद, कांग्रेस नेता आर्येेंद शर्मा, पूर्व प्रधान सुंदर थापा ने गहरा दुख प्रकट किया है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम से की मुलाकात
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य नामित किए जाने से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रीतम सिंह से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव रिंकु कन्नौजिया ने कहा कि यह प्रदेश के साथ ही पूरे पछवादून और जौनसार बावर के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर अभिषेक उपाध्याय, देवी सिंह नेगी मौजूद रहे।