प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण में छोटे सत्र के लिए धामी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार के गैरसैंण सत्र की तुलना कॉरपोरेट घरानों की एक दिन की पिकनिक से करते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के बड़े कॉरपोरेट घराने अपने कर्मचारियों के साथ एक दिन के लिए किसी रिसॉर्ट में जाते हैं, और रिफ्रेश होकर मुख्यालय लौट आते हैं, उसी तरह प्रदेश सरकार भी 24 घंटे के सत्र के लिए गैरसैंण गई और वापस लौट आई। ब्यूरो