फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनसार बावर में पर्यटन की अपार संभावनाएं : निशंक

विज्ञापन
विज्ञापन
I- निजी दौरे पर छावनी बाजार चकराता पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
विज्ञापन

I

I-भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतI

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चकराता एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। उत्तराखंड आने वाले लोग इस जगह को बहुत पसंद करते हैं। चकराता सहित पूरे जौनसार बावर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को अपने निजी दौरे पर छावनी बाजार चकराता पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने जिला उपाध्यक्ष मोनिका अग्रवाल के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, राष्ट्रीय राज्यमार्ग त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा के चौड़ीकरण, क्षेत्र में खुलने वाले केंद्रीय विद्यालयों के लंबित पड़े मामलों के साथ ही चकराता कैंट के लिए पृथक पेयजल लाइन बनवाए जाने की मांग रखी। इस पर उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार तक इन सभी मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नारायण राणा, पूर्व राज्यमंत्री टीकाराम शाह, मंडल महामंत्री केशर सिंह चौहान, विवेक अग्रवाल, तीर्थ कुकरेजा, राजेंद्र सिह, आनंद रावत, सतीश चौहान, चंदन चौहान, जगतराम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें