विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शनिवार को वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। इसमें प्रियांशु को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। वहीं, मोहम्मद अरशद को उपाध्यक्ष, प्रियांशी को सचिव, अंबिका को सहसचिव और रेनू को कोषाध्यक्ष चुना गया। करिश्मा शाह को छात्रा प्रतिनिधि बनाया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए खुशी और शिवांग चंदेल तथा खेल गतिविधियों के लिए हर्ष को प्रतिनिधि चुना गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आंचल भार्गव, स्नेहा और शीतल चौहान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंबिका और तमन्ना तोमर तथा भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा, जिया और अमीषा विजेता रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। इस दौरान डॉ. दीपिका और डॉ. वंदना लोहनी मौजूद रहीं।