फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओक ग्रोव स्कूल में छात्र परिषद का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के ओक ग्रोव स्कूल में छात्र परिषद का गठन व अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सीनियर बालक वर्ग में सार्थक सक्सेना, बालिका वर्ग में पल्लवी कुमारी, जूनियर बालक वर्ग में अनमोल राज, बालिका वर्ग में श्रुति कुमारी को कप्तान पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

स्कूल छात्र परिषद के 52 सदस्यों को नए सत्र के लिए नियुक्त करने के साथ ही उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। योग्य छात्रों की नियुक्ति वोटिंग के आधार पर की गई। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने नवनियुक्त परिषद सदस्यों को ईमानदारी, संस्था के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस मौके पर अनुपम सिंह, सविता कुमारी, कुसुम कंबोज, विनय कुमार, अर्चना शंकर, विपुल रावत, अतुल कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें