फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व फॉरेस्ट में मुनारों का निरीक्षण करने गए फॉरेस्ट गार्ड की खाई में गिरने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। फॉरेस्ट गार्ड की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

मृतक नंदू रावत (46) निवासी कंदाड़ तहसील चकराता कनासर रेंज के बुधेर बीट में तैनात थे। शनिवार की सुबह वह अपनी बीट के कक्ष संख्या-20 में मुनारों का निरीक्षण करने गए हुए थे। इस बीच पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत ने इसकी जानकारी वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ ही राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और वन कर्मियों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला।
राजस्व उपनिरीक्षक प्रभु सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक नंदू रावत अपने पीछे पत्नी और छह बेटियों को छोड़ गए। मृतक के कंधों पर ही पूरे परिवार के भरणपोषण की जिम्मेदारी थी। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। फॉरेस्ट गार्ड के निधन पर चकराता वन प्रभाग के सभी कार्यालयों में शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें