फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विकास निगम अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 11000 रुपये की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस के खतरे के बीच लोगों की आर्थिक मदद का दौर भी तेज हो गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11000 रुपये की आर्थिक सहायता दी है । वन विकास निगम अध्यक्ष परिहार का कहना है कि संकट की इस घड़ी में हम सब को सरकार व आमजन की मदद के लिए आगे आना चाहिए । बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड वन विकास निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ ही पीएम केयर फण्ड में भी पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए वन विकास निगम की ओर से मुफ्त लकड़ी मुहैया कराई जाएगी। हालांकि यह सुविधा फिलहाल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए भी ही मुहैया कराई जा रही है। पीड़ित परिवार वन विकास निगम के किसी भी गोदाम पर जाकर अपने कागजात दिखाने के साथ ही अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें