फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के रेस्क्यू टीम ने पानी के टैंक में गिरे मॉनिटर लिजर्ड को सुरक्षित बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून वन विभाग के रेस्क्यू टीम ने पानी के टैंक में गिरी मॉनिटर लिजर्ड को काफी जद्दोजहद के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू की गई मॉनिटर लिजर्ड को बाद में विभागीय अधिकारियों के आदेश पर जंगल में छोड़ दिया गया। दूसरी ओर पानी के टैंक से मॉनिटर लिजर्ड निकाले जाने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। घटनाक्रम के मुताबिक राजधानी से सटे फुलसाडी गांव में एक मॉनिटर लिजर्ड घर के बाहर बने पानी के टैंक में गिर गई । टैंक में गिरी मॉनिटर लिजर्ड ने बाहर निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बाहर नहीं निकाल पाई आसपास के लोगों ने भी मॉनिटर लिजर्ड को निकालने की तमाम कोशिश की लेकिन नाकाम रहे आखिरकार ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान को दी। प्रभागीय वन अधिकारी धीमान के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची आखिरकार रेस्क्यू टीम ने काफी जद्दोजहद के बाद जैसे-तैसे मॉनिटर लिजर्ड को पानी की टंकी से बाहर निकाला और सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। मॉनिटर लिजर्ड को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को पहले पानी के टैंक में जमा पानी को मोटर की मदद से बाहर निकाला और उसके बाद मॉनिटर लिजर्ड को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसे बाद में ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। मॉनिटर लिजर्ड को सुरक्षित निकालने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब रेस्क्यू टीम ने मॉनिटर लिजर्ड रेस्क्यू किया है । राजधानी के तमाम इलाकों में मॉनिटर लिजर्ड को पकड़कर रेस्क्यू टीम सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ चुकी है रेस्क्यू टीम में विशेषज्ञ रवि जोशी समेत विभाग की टीम में कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें