फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में उल्लू के शिकार को लेकर वन विभाग मुस्तैद, बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लू के शिकार की आशंका को देखते हुए तिमली रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। रेंजर के नेतृत्व में बनाई गई अलग-अलग टीमों ने सभी बीट में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन


दीपावली पर्व नजदीक होने से वन विभाग ने उल्लू के शिकार को लेकर एलर्ट जारी किया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार उल्लू को लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। इसके अलावा उसे शुभता और धन संपत्ति का प्रतीक भी माना जाता है। दीपावली पर होने वाली पूजा के दौरान उल्लू के शिकार की आशंका भी बढ़ जाती है। कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज का जंगल शिकार की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस कारण रेंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र की सभी बीट में वन कर्मियोंं की कई टीम को लगाया गया है। लगातार गश्त की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें