फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दरोगा के आकस्मिक निधन से वन विभाग में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कालसी। चकराता वन प्रभाग कालसी में तैनात वन दरोगा देवेंद्र चौहान का आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 47 वर्ष के थे। उनके निधन से वन विभाग में शोक का वातावरण बन गया है। वह चकराता वन प्रभाग की रीवर रेंज अंतर्गत कालसी बैरियर पर तैनात थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार देर रात कालसी वन विभाग कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी व बुजुर्ग पिता हैं। विनोद चौहान जौनसार बावर के ग्राम डेरियो के निवासी थे। उनके अकस्मात निधन से उनके गांव में भी शोक का वातावरण रहा। उनके अंतिम संस्कार में जिला पंचायत प्रशासक मधु चौहान, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, स्वराज सिंह चौहान, सरदार सिंह, बलबीर सिंह सहित वन विभाग की सहायक वन संरक्षक विभु, वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार भट्ट, कमल नयन जखमोला आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें