फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र परेशान, ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कैंप लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसाहिया बाजार स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में मोबाइल नंबर लिंक करवाने बड़ी संख्या में बैंक पहुंच रहे छात्रI
विज्ञापन


सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्रवृति फॉर्म भरे जा रहे है। इसके लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर का लिंक होना बहुत जरूरी है। छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक साहिया बाजार स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक पहुंच रहे है। यहां रोजाना छात्रों की भीड़ जुट रही है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से क्षेत्र में आधार शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ऑनलाइन छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड से मोबाइल का नंबर भी लिंक होना चाहिए। बैंक में भीड़ के चलते छात्र-छात्राओं को मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, बैंक के लेन देन समेत विभिन्न दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि ग्रामीण बैंक में ही आधार सेंटर है। बताया कि भीड़ के चलते मोबाइल नंबर लिंक करवाने में दो दिन लग रहे है। अभिभावकों ने तहसील प्रशासन से क्षेत्र में जगह-जगह आधार शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन





Iइस संबंध में आधार सेंटर के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। शीघ्र ही क्षेत्र में आधार शिविर लगाए जाएंगे।
I

I
I

Iहरगिरी गोस्वामी, एसडीएम कालसीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें