फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: तीन नवंबर से होगा देहरादून का पहला क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल, शामिल होने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

Tue, 31 Oct 2023 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अपराध आदि काल से चला आ रहा है। इसका स्वरूप बदल रहा है। इसके प्रति समाज के लोग कैसे अलर्ट हों, इस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के लोग पहली बार अपराध की रोचक कहानियों के जरिए अपराध के कारणों और इससे बचने के तरीके जानेंगे। यह सब रोचक जानकारी उन्हें तीन नवंबर शुरू हो रहे देहरादून के पहले क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में दी जाएगी। वेल्हम बॉयज स्कूल में तीन दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल में देशभर के बड़े साहित्यकार अलग-अलग सत्रों में अपनी राय रखेंगे। इस दौरान वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


यह जानकारी आयोजन के निदेशक सेवानिवृत्त डीजीपी आलोक लाल ने स्कूल में बुलाई पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा, अपराध आदि काल से चला आ रहा है। इसका स्वरूप बदल रहा है। इसके प्रति समाज के लोग कैसे अलर्ट हों, इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह में जानेमाने लेखक, फिल्म निर्माता, कलाकार और पुलिस अधिकारी भाग लेंगे। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य है कि नागरिक इस बात को जान सकें कि अपराध होने के पीछे कौन लोग है? अपराधियों की मानसिक स्थिति क्या होती है? वह यह जान सकें कि अपराध से निपटने के लिए क्या रणनीति कारगर हो सकती है?

Uttarakhand: पुलिस महकमे में फेरबदल, आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध साहित्य को पढ़ने से अपराध से जुड़े कई प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं। साहित्यकार जब अपनी जानकारियों का साझा करेंगे और पुलिस अधिकारी बताएंगे कि किस तरह जटिल और सनसनीखेज अपराधों की विवेचना की गई तो इसका लाभ समाज की भी होगा। नागरिक किस प्रकार पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों का सामना कर सकते हैं। इस पर भी चर्चा होगी। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, सृष्टि सेठी, कुलभूषण केन, सिद्धांत अरोड़ा शामिल रहे। समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। वह https://crimeliteraturefestival.com/#registration पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें