फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : वाइनबर्ग एलन स्कूल और निर्मला इंटर कॉलेज ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहर के सर्वे मैदान में 9वां रमेश भारती स्मृति नगर पालिका अंडर 15 जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई। शुभारंभ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वाइनबर्ग एलन स्कूल और किक्स फुटबाल अकादमी मसूरी के बीच खेला गया। वाइनबर्ग एलन स्कूल 2-0 से विजयी रहा। दूसरे मैच में निर्मला इंटर कॉलेज ने मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज को 3-2 से शिकस्त दी। जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि यह खिलाड़ी आने वाले समय में मसूरी के साथ राज्य का नाम ऊंचा करेंगे। प्रतियोगिता में सैमुएल चंद्र, परविंद रावत, रोहित कैंतुरा, मनवीर, प्रिंस, राहुल, मनोज थापा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी रैफरी को टी-शर्ट वितरित की गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सभासद शिवानी भारती, पूर्व सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, पवन थलवाल, अनिता सक्सेना, परविंद रावत आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें