फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वैली और एसजीआरआर अगले दौर में

Sat, 16 Nov 2013 07:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को दूनवैली पब्लिक स्कूल और एसजीआरआर तालाब जीत के साथ अगले दौर में पहुंचे।
विज्ञापन


पवेलियन ग्राउंड में हुआ मैच
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पवेलियन ग्राउंड में शनिवार को पहला मैच गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज और दूनवैली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। दून वैली ने दीपम और सागर राणा के 1-1 गोल की मदद से मैच में 2-0 की जीत दर्ज की। दूसरे मैच में एसजीआरआर तालाब का सामना डीपीएस गुजराड़ा से हुआ। एकतरफा मैच में एसजीआरआर तालाब ने 3-1 से जीत हासिल की। एसजीआरआर के गुरमीत ने 2 और नमन ने 1 गोल किया। डीपीएस के पुनीत एक गोल करने में सफल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें