गुरूद्वरा डाकरा बाजार की ओर से दिहाड़ी मज़दूरी करने वाले जरूरतमंद लोगो के लिए लंगर का आयोजन किया जा रहा है।
गुरूद्वरा डाकरा के सदस्य देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जानकारी दी कि गुरूद्वारा की ओर से प्रशासन की मदद से लगातार भोजन दिया जा रहा है। रोज भोजन के पैकेट व पानी की बोतलें बांटी जाती हैं।
कहा कि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा भोजन पकाने से पूर्व पूरे लंगरघर को सैनिटाइज किया जाता है। उसके बाद ही चिह्नित लोगो को ही लंगरघर में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। सभी सेवादारों को मास्क पहनना अनिवार्य है।
गुरूद्वरा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि गरुद्वारे में लंगर घर की सेवा में लगे सेवादारों को कड़े निर्देश दिए गए है कि कोई भी सेवादार किसी भी गरीब, मजबूर लोगो के साथ खाना देते हुए या राशन देते हुए फ़ोटो नही खिचवायेगा और न ही सोशल मीडिया में प्रसारित करेगा। सिर्फ और सिर्फ लंगर घर मे सेवा करते हुए की फ़ोटो लेने की अनुमति है।
उन्होंने कहा हम किसी के भी स्वाभिमान को चोट नही पहुँचना चाहते। जो व्यक्ति खाने या राशन के लिए आ रहे है वह मजबूर है और हमे उनकी सेवा भाव से मदद करनी है। गुरूद्वरा कमेटी इस घड़ी में लोगो की हरसंभव मदद करेगी। इस दौरान देवेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह कम्बो, गुरदीप, तेजवीर, मनीत सिंह मक्कड़, अंगद, अमनदीप सिंह, इंदरजीत सिंह मौजूद रहे। गौरव