साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में लोक कवि रतन सिंह जौनसारी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि भी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा रतन सिंह जौनसारी एक कवि होने के साथ जौनसार-बावर की आत्मा और लोक संवेदना के स्वर थे। उन्होंने क्षेत्र की बोली, भाषा और लोक जीवन को अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया। इस दौरान डॉ. प्रियंका जलाल, डॉ. शशिकला, डॉ. रेणू, डॉ. चंद्रिका, रेखा, भरत सिंह, ऋतु तोमर, रितेश चौहान, गंभीर चौहान, मुकेश तोमर आदि उपस्थित रहे। संवाद