फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसार बावर, जौनपुर रवांई की लोक संस्कृति आपसी प्रेम और सौहार्द की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

विकासनगर। जौनसार बावर की लोक संस्कृति पर आधारित गज्जू मलारी के वीडियो एलबम का सोमवार को विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने कहा कि जौनसार बावर, जौनपुर रवांई की संस्कृति आपसी प्रेम और सौहार्द की संस्कृति है। इसलिए यहां पर जो गीत बनाए जाते हैं, उन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। पूर्व सूचना अधिकारी विधानसभा भारत चौहान ने कहा कि जौनसार बावर की लोक संस्कृति केवल गीत और नृत्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां के लोगों के अंदर सहकारिता की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। आपसी सहयोग से सभी समुदाय को साथ लेकर चलना यह भी एक संस्कृति का अंग है। उन्होंने कहा है कि गज्जू मलारी एक प्रेम गाथा है, जिस पर पूर्व में भी अनेक गीतों की रचना हुई है। इस मौके पर गीतकार संजय रांठा, राजेंद्र नौटियाल, काजल कोहली, सुरेंद्र वर्मा, प्रभु सिंह तोमर, लेखराज तोमर, दिनेश तोमर, कपिल, सरदार सिंह राणा, आनंद सिंह राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें