फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफ़ाई कर्मियों को तिलक लगाकर की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना महामारी के चलते शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बल्लूपुर वार्ड, इन्दिरा कालोनी, प्रेमनगर आदिल वार्डों में जरूरतमंदों की मदद की गई। साथ ही कोरोना वारियर्स व सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की गई। उन्हें मास्क के अलावा खादय सामग्री भी बांटी। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा की सफाई कर्मचारियों के प्रति महानगर कांग्रेस की ओर से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सफाई कर्मचारियों को विजय तिलक और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी से अपील की कि शहर वासियों को भी सफाई कर्मचारियों के अलावा डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टर्स का सम्मान करके उनका धन्यवाद करना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद कोमल वोहरा, दीप वोहरा, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर,राजीव पुंज, दीवान बिष्ट, सुरेन्द्र गुप्ता, कैलाश वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें