फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्लेमेंटटाउन में लाठी-डंडे लेकर खड़े पांच युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में सड़क पर लाठी-डंडे लेकर घूम रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्लेमेंटटाउन एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि बुधवार रात सुभाष नगर में साईं मंदिर वाली गली में कुछ युवक हाथों में डंडे लेकर खड़े थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस के साथ भी अभद्रता करने लगे। पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा निवासी शारदा नगर सहारनपुर हाल निवासी गोकुलधाम सोसायटी क्लेमेंटटाउन, अंकुश चौधरी निवासी शुक्रताल सहारनपुर हाल निवासी क्लेमेंटटाउन, हिमांशु चौधरी निवासी लेबर कॉलोनी सहारनपुर हाल निवासी क्लेमेंटटाउन, निखिल निवासी ग्राम लाख शामली हाल निवासी क्लेमेंटटाउन, कार्तिक राणा निवासी बागपत हाल निवासी आशिमा विहार टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें